तेजी की वजह बना बिजनेस का अलग होना
रेमंड के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट बिजनेस का अलग होना माना जा रहा है। यह दोनों कंपनियां स्वतंत्र तरीके से लिस्टेड हैं। वहीं, एयरोस्पेस और डिफेंस बिजनेस भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछली तिमाही के दौरान इस सेगमेंट ने कंपनी की कुल आय में 19 प्रतिशत का योगदान दिया था।
कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक
रेमंड ने दी जानकारी में बताया है कि उनके एयरोस्पेस बिजनेस के पास पहली तिमाही तक 5960 करोड़ रुपये का काम है। जोकि 10 साल के टाइम पीरियड के लिए है। इसके अलावा कंपनी 1632 करोड़ रुपये के वर्क प्रोजेक्ट पर काफी आगे बढ़कर बातचीत कर रही है।
रेमंड का डिफेंस बिजनेस धीरे-धीरे कॉमर्शियल प्रोडक्शन की तरफ बढ़ रहा है। बता दें, इन सबके अलावा रेमंड ने 214.71 करोड़ रुपये के फंड जुटाने के प्लान को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी 33.28 लाख कंवर्टिबल वारेंट्स जारी करने की प्लान में है। एक वारेंट एक शेयर के बराबर होगा।
लॉन्ग टर्म में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार
दो साल में रेमंड के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में स्टॉक का दाम 34 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 546 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल के दौरान इस कंपनी के शेयरों का दाम 523 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.