Kacche Aam Pudina Chutney Recipe: अगर आप भी चिलमिलाती और तेज गर्मी और धूप से परेशान हो गए हैं, तो अपनी डाइट में दादी- नानी वाले देसी नुस्खे की चटनी को शामिल कर सकते हैं। ये चटनी सिर्फ आपके खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाएगी, इसके साथ ही शरीर को अंदर से ठंड़ा- ठंड़ा, कूल- कूल भी रखेगी। इसके साथ में कच्चे आम और पुदीने की चटनी लू ने भी बचाकर रखती है। आइए आपको बताते हैं ‘आम-पुदीने की चटनी’ को बनाने की झटपट रेसिपी।
- 1 कटा हुआ कच्चा आम
- एक मुट्ठी ताजा पुदीना
- 2-3 हरी मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां
- आधा चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक
Image: AI
चटनी की तैयारी करने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं। सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। पुदीने की पत्तियों को डंठल से अलग कर लें।
Image: AI
फिर इसे अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि इसमें मौजूद धूल- मिट्टी निकल जाए। लहसुन और मिर्च को भी साफ कर लें।
Image: freepik
बनाने की विधि: अब एक मिक्सर जार या सिलबट्टे में कटा हुआ आम, पुदीना, मिर्च, लहसुन, जीरा और नमक डालें। अगर जरूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिला दें। इसे हल्का दरदरा पीसने पर स्वाद ज्यादा उभर कर आता है।
Image: AI
आपकी रिफ्रेशिंग कच्चे आम-पुदीने की चटनी ऊपर दिए गए स्टेप्स से आसानी से तैयार हो जाएगी। इस चटनी को दाल-चावल, परांठे या सादा रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Image: freepik
यह न केवल आपके डाइजेशन को सुधारेगी बल्कि आपको दिनभर हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करेगी। इसके साथ ही आपके पेट को रखेगा एकदम कूल और फ्रेश रखेगी।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.