Image: Freepik
Image: AI
चटनी बनाने की विधि: सबसे पहले कच्ची केरी को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में केरी, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें।
Image: Freepik
इसके बाद नमक और थोड़ा सा चीनी या गुड़ मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह पीस लें। आपकी स्वादिष्ट खट्टी-तीखी केरी की चटनी तैयार है।
Image: AI
अगर आपको ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद नहीं है, तो चटनी में थोड़ा ज्यादा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं। वहीं तीखा पसंद करने वाले लोग हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
Image: AI
इस चटनी को आप पराठे, पकौड़े, दाल-चावल, समोसे या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मी में इसे खाने से स्वाद के साथ ताजगी का एहसास भी मिलता है।
Image: AI
केरी की चटनी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। पाचन को बेहतर बनाती है। लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता करती है।
Image: AI
भूख बढ़ाने में मददगार साबित होती है। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी मजबूत करती है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.