नाश्ते में पराठे भारतीय लोगों की पहली पसंद हैं। पराठे आसानी से बन जाते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। पराठे को आप दही, चाय, सब्जी या चटनी अचार के साथ भी खा सकते हैं। लेकिन प्लेन पराठे से आपको सिर्फ कार्बोहाइड्रेट मिलता है और नाश्ते में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसलिए आज हम आपके सिंपल पराठे को प्रोटीन से भरपूर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसके लिए पराठे में बेसन मिलाकर तैयार करें। पराठे के अंदर पनीर की स्टफिंग करें और फिर इसे नाश्ते में अपनी पसंदीदा चीज के साथ इसे इंजॉय करें। आइये जानते हैं बेसन और पनीर का पराठा कैसे बनाते हैं। बेसन पनीर पराठा बनाने की रेसिपी क्या है?
बेसन पनीर पराठा रेसिपी
पहला स्टेप- पराठा बनाने के लिए आप जो आटा गूंथ रहे हैं उसमें गेहूं के आटे के साथ बेसन भी मिक्स कर लें। अगर 1 कप आटा लिया है तो आधा कप बेसन मिला लें। अब आटे में हल्का नमक डालकर अच्छा नरम गूंथ लें, जिससे बिना फटे आसानी से पराठे बन सकें। आटे को ढक कर सेट होने के लिए रख दें।
दूसरा स्टेप- अब पराठे के लिए पनीर की स्टफिंग तैयार कर लें। पनीर को कद्दूकस कर लें और इसमें स्वादानुसार मसाले मिला लें। अब बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिला लें। कुछ लोग पनीर की स्टफिंग में प्याज भी मिला लेते हैं, लेकिन प्याज डालने से कई बार पराठे फटने लगते हैं।
तीसरा स्टेप- आटे से पराठा बनाने के लिए लोई लें और इसमें भरपूर मात्रा में पनीर की स्टफिंग कर दें। अब धीरे-धीरे पराठे को बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से अच्छा सेंक लें। इसी तरह घर में सभी लोगों के नाश्ते के हिसाब से पराठे बनाकर तैयार कर लें। इस पराठे को आप दही के साथ, चाय या चटनी और अचार के साथ खाएं।
परीन और बेसन दोनों ही प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। वहीं अगर आप इसे दही के साथ खाते हैं तो शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पेट फुट रहता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.