IND vs SL टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल के पास दो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में पछाड़ने का मौका होगा।
यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में नहीं
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीयों की लिस्ट में फिलहाल यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2511 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं। हालांकि इस सीरीज में वह आसानी से टॉप-5 में अपनी जगह बना सकते हैं।
रवींद्र जडेजा लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 2610 रन बनाए हैं। जडेजा और जायसवाल के बीच लगभग 100 रनों का अंतर है।
वहीं टॉप-5 में मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. ऐसे में जडेजा और जायसवाल की नजरें इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ने पर होगी। आईए जानते हैं जडेजा और जायसवाल को ऐसा करने के लिए कितने रनों की जरूरत है।
जडेजा-जायसवाल छोड़ेंगे कोहली-रोहित को पीछे
विराट कोहली के नाम WTC में 2617 रन दर्ज हैं और वह चौथे पायदान पर हैं, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2716 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
- सबसे पहले बात रवींद्र जडेजा की करते हैं। जडेजा को विराट कोहली को पछाड़ने के लिए मात्र 8 रनों की जरूरत है। यह काम तो वह पहले टेस्ट की पहली पारी में ही कर सकते हैं। वहीं हिटमैन को पछाड़ने के लिए उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी। रोहित शर्मा और जडेजा के बीच रनों का अंतर 106 रनों का है।
- वहीं जायसवाल की बात की जाए तो विराट कोहली को इस लिस्ट में पछाड़ने के लिए उन्हें 106 तो रोहित शर्मा से आगे निकलने के लिए 205 रनों की जरूरत है। जायसवाल अगर कोहली से भी आगने निकलने में कामयाब रहते हैं तो वह टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।
शुभमन गिल नंबर-1, ऋषभ पंत दूसरे पायदान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान शुभमन गिल के नाम है। गिल ने WTC में खेले 40 मैचों में सबसे अधिक 2843 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे पायदान पर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूद हैं, जिनके नाम इस चैंपियनशिप में 2780 रन दर्ज हैं।
| शुभमन गिल | 2843 |
|---|---|
| ऋषभ पंत | 2780 |
| रोहित शर्मा | 2716 |
| विराट कोहली | 2617 |
| रवींद्र जडेजा | 2610 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.