बाजार में आपने कीनू और संतरा दोनों फलों को देखा होगा और कई बार दोनों को लेकर कन्फ्यूज भी हुए होंगे। कीनू-संतरा देखने में भाई-भाई लगते हैं लेकिन इनके बीच कई अंतर होते हैं। चलिए आपको इन दोनों फलों के बारे में बताते हैं।
संतरा में क्या पाया जाता है?
संतरा विटामिन C, फाइबर, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा भी काफी होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। इसके अलावा संतरे में फ्लेवोनॉइड्स जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इन दोनों ही फलों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है। संतरा खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर काम करता है। कीनू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।
कीनू कैसे है फायदेमंद
संतरे के भाई कीनू की बात करें, तो उसमें भी विटामिन सी और फाइबर होता लेकिन संतरा से ये अलग होता है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो दोनों ही फल फायदेमंद होते हैं और विटामिन C से भरपूर होते हैं।
कैसे पहचानें दोनों के बीच अंतर
कीनू और संतरा देखने में एक जैसे लगते हैं और दोनों सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं लेकिन दोनों के बीच कुछ अंतर हैं। इन अंतर को जानने के बाद आप आसानी से कीनू और संतरा के बीच फर्क समझ लेंगे।
छिलका होती है पहचान
संतरे का छिलका पतला होता है लेकिन आसानी से निकलता नहीं है। तो वहीं, संतरे का छिलका मोटा होता है लेकिन उंगली से आसानी से अलग हो जाता है। कीनू के छिलके का कलर गहरा नारंगी और चिकना होता है लेकिन संतरे का छिलका ऊपर से हल्का खुरदुरा रहता है।
फांकें देखकर करें चेक
संतरा की फांकें अलग-अलग होती हैं लेकिन कीनू में फांक ज्यादा अलग नहीं होती हैं, बल्कि आपस में चिपकी रहती है। कीनू में रस ज्यादा होता और संतरे में कम होता है।
देसी और हाइब्रिड फल
संतरा देसी फल माना जाता है, जिसकी कई किस्में जैसे माल्टा, ब्लड ऑरेंज और नागपुरी संतरा आती हैं। तो वहीं, कीनू को अमेरिका में डेवलप किया गया था और उसके बाद भारत में उसे उगाया जाने लगा।
मिठास और बीज देखें
कीनू हाइब्रिड फल है, तो इसकी मिठास ज्यादा होती है लेकिन संतरा थोड़ा खट्टा होता है। वही संतरा के बीज छोटे होते हैं लेकिन कीनू के बीज बड़े होते हैं। इसके अलावा संतरा छोटे शेप में होता है और कीनू का आकार बड़ा रहता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.