इस भर्ती के तहत कंटेंट क्रिएशन, रिसर्च, डेटा एनालिसिस, टेस्ट सिक्योरिटी और ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। अलग-अलग प्रोफेशनल असाइनमेंट के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
NTA की इस भर्ती में स्पेशलिस्ट पदों के साथ यंग प्रोफेशनल के पद भी शामिल हैं। एजेंसी की ओर से जारी वैकेंसी डिटेल के अनुसार कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम- पदों की संख्या
वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर- 1
इंग्लिश कंटेंट राइटर- 1
डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव- 1
जनरल मैनेजर – टेस्ट सिक्योरिटी एंड लाइव ऑपरेशंस- 1
यंग प्रोफेशनल – एकेडमिक रिसर्च- 12
यंग प्रोफेशनल – लीगल रिसर्च- 2
यंग प्रोफेशनल – फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च- 2
इनमें यंग प्रोफेशनल – एकेडमिक रिसर्च के लिए सबसे ज्यादा 12 पद हैं। इसके अलावा लीगल रिसर्च तथा फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च के लिए 2-2 पद हैं। वहीं वीडियो एडिटर, इंग्लिश कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट, रिसर्चर और जनरल मैनेजर के लिए एक-एक पद निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।
ऐसे करें आवेदन
NTA की ओर से जारी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
1.सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए संबंधित भर्ती विज्ञापन को खोलें।
3. विज्ञापन में दी गई पात्रता, योग्यता और पद से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
4. इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
6. आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
7. भरा हुआ आवेदन निर्धारित ईमेल आईडी dir-admin@nta.gov.in पर भेज दें।
8. भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए भेजे गए आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
प्रतिभा सेतु पोर्टल से करें आवेदन
NTA ने यंग प्रोफेशनल पदों के लिए भी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर उम्मीदवारों को एकेडमिक रिसर्च, लीगल रिसर्च और फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें। साथ ही, आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है। इन यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। प्रतिभा सेतु पहल के तहत योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर उपयुक्त प्रोफेशनल असाइनमेंट के लिए विचार किया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.