Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन स्थित प्रसिद्ध ‘अमृत उद्यान’ आम जनता के लिए 15 सितंबर तक खुल गया है और आप यहां की खूबसूरती देख सकते हैं। इसके लिए आपको फ्री टिकट बुक करनी होगी, बिना उसके एंट्री नहीं मिलेगी।
उद्यान में देखने को मिलेंगे दुर्लभ फूल
अमृत उद्यान में आपको बाल वाटिका, प्लुमेरिया गार्डन, बोन्साई गार्डन, बरगद का झुरमुट, सेंट्रल लॉन देखने को मिलेंगे, जो अपनी खूबसूरती से मन को मोह लेंगे। यहां आपके देसी के साथ कुछ विदेशी और दुर्लभ फूल भी देखने को मिलेंगे। इन फूलों की सुंदरता देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा।
मुगल गार्डन से बना अमृत उद्यान
अमृत उद्यान करीब एक सदी पुराना है और पहले इसे मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। साल 2023 में इसका नाम बदलकर अमृत उद्यान रखा गया। मुगलों के समय से मौजूद ये बगीचा करीब 15 एकड़ में फैला है और यहां पर मुगल-अंग्रेजी दोनों शैलियों के बगीचे देखने को मिलेंगे।
इस गेट से मिलेगी एंट्री और ये है टाइमिंग
बता दें, अमृत उद्यान घूमने जाने के लिए नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से आपको एंट्री और एग्जिट मिलेगा। सुरक्षा कारणों के तहत गेट नंबर 35 को चुना गया है। इस उद्यान में आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं लेकिन आखिरी एंट्री 5 बजे तक ही मिलेगी। हर सोमवार को ये उद्यान साफ-सफाई के लिए बंद रहेगा।
टूरिस्ट को मिलेंगी ये सुविधाएं
अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन उतरना होगा और यहां से आप उद्यान के गेट तक जाने के लिए शटल सर्विस भी ले सकते हैं। मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस चलाई जा रही है और बारिश से बचाने के लिए शेड्स भी लगाए गए हैं। इसके अलावा आपको रास्ते में पानी, फर्स्ट ऐड किट और बाथरूम की सुविधा भी मिलेगी, जिससे लोगों को किसी भी तरह से परेशानी न हो।
बुकिंग के बिना नो एंट्री
इस खूबसूरत बगीचे के दीदार करने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना है लेकिन बिना टिकट बुकिंग के एंट्री भी नहीं मिलेगी। इसलिए जाने से पहले ही टिकट बुक कर लें, वहां पहुंचने के बाद बुकिंग की कोई सुविधा नहीं है। अमृत उद्यान घूमने की बुकिंग के लिए आपको visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाना होगा और यहां पर अमृत उद्यान के ऑप्शन पर जाएं और फिर दिन-समय चुनकर स्लॉट बुक कर लें। ध्यान रखें कि जाने से एक दिन पहले सुबह 10 बजे तक ही बुकिंग कर सकते हैं। इसलिए प्लानिंग पहले ही कर लें।
खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास दिन
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में इन दोनों दिनों पर खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए अमृत उद्यान में स्पेशल एंट्री का इंतजाम रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.