IND Vs SL Day 4 LIVE Score: आज भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन है। भारतीय टीम के पास मजबूत बढ़त है। भारत मंगलवार को अपनी दूसरी पारी शुरू करेगा। तीसरे दिन बारिश ने अड़ंगा लगा दिया था।
श्रीलंका की पहली पारी: 284/9 (79.4 ओवर)
भारत की पहली पारी: 462/10 (116.4 ओवर)
दिनुशा-डिकवेला ने बचाई लाज
श्रीलंका की पहली पारी में शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी गेंद पर ही निशान फर्नांडो (0) को आउट कर दिया। इससे श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई, जिसका भारतीय स्पिनरों ने पूरा फायदा उठाया। मानव सुथार ने दिनेश चांदीमल (4) को अपने जाल में फंसाया। सुथार ने टेस्ट में 50 से अधिक का औसत रखने वाले लाहिरू उदरा (27) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। श्रीलंका टीम एक समय 90 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लग रहा था कि श्रीलंका 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा। ऐसे में सोनल दिनुशा ने मोर्चा संभाला और श्रीलंका की लाज बचाई। उन्होंने पहला इंटरनेशनल शतक जड़ते हुए 168 गेंदों पर 100 रन बनाए।
सुथार और जडेजा ने किया कमाल
दिनुशा को श्रीलंका टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे अनुभवी निरोशन डिकवेला (115 गेंदों में 80 रन) का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की पार्टनरशिप की। डिकवेला और दिनुशा ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर शॉट चयन में खासा संयम दिखाया। सुथार ने 76 रन देकर चार और रवींद्र जडेजा ने 57 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक शिकार किया। इससे पहले, भारत ने देवदत्त पडिक्कल (167) की पारी की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया था। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में 82 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 रनों को योगदान दिया। ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन जुटाए थे। कप्तान शुभमन गिल 16 रन ही बना सके थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.