rashmika mandanna and vijay deverakonda wedding | Image:
Social Media
उदयपुर पहुंचे पंडित जी, शुरू हुई तैयारियां
रश्मिका और विजय की शाही शादी के लिए पंडित जी भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बताया कि वे शादी कराने आए हैं और कपल को अपना आशीर्वाद देंगे। इससे साफ है कि अब शादी की रस्में औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी हैं।
दो रिवाजों से होगी शादी, दिनभर चलेगा जश्न
रश्मिका और विजय की शादी खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की संस्कृति का पूरा सम्मान कर रहे हैं। कपल ने फैसला किया है कि वे दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।
सुबह विजय के परिवार की तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह होगा, जबकि शाम को रश्मिका के परिवार की कोडावा परंपरा से रस्में निभाई जाएंगी। इस तरह दोनों दिन में दो बार फेरे लेंगे और पूरा दिन शादी के जश्न में डूबा रहेगा।
करीबी दोस्त संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे उदयपुर
कपल के करीबी दोस्त और मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। वे रश्मिका और विजय दोनों के बेहद करीब माने जाते हैं और इस खास मौके पर उनकी मौजूदगी शादी को और भी खास बना रही है।
नो फोन पॉलिसी, रहेगी पूरी प्राइवेसी
रश्मिका और विजय की शादी में मेहमानों के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ रखी गई है, ताकि कोई भी तस्वीरें या वीडियो बाहर लीक न हों। कपल चाहते हैं कि यह पल सिर्फ उनके और उनके परिवार के लिए खास रहे।
प्री-वेडिंग फंक्शन्स में दिखा फैमिली बॉन्डिंग
शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए खास डिनर पार्टी और पूल पार्टी रखी। इस दौरान सभी ने वॉटर वॉलीबॉल खेला और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक मजेदार क्रिकेट मैच भी हुआ। इन फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में शाही शादी के बाद, रश्मिका और विजय 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हर मायने में बेहद खास होने वाली है। फैंस को अब बस दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.