Money Heist की मूल सीरीज 2021 में खत्म हो चुकी थी, लेकिन इसका जादू अभी भी बरकरार है। Netflix ने टीजर पोस्ट कर नई चर्चा छेड़दी है कि यह यूनिवर्स खत्म नहीं हुआ है। नया अध्याय शुरू हो चुका है।
टीजर में क्या है खास?
टीजर में प्रोफेसर के साथ लाल जंपसूट और सल्वाडोर दली मास्क पहने कई लोग दिखाए गए हैं। बैकग्राउंड में सीरीज का फेमस गाना Bella Ciao का नया वर्जन बज रहा है।
Netflix Spain ने कैप्शन दिया है “The dream continues. The universe of ‘Money Heist’ expands.” नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यह कहानी कभी रुकी नहीं, बल्कि लगातार बढ़ती, विकसित होती और दर्शकों को सरप्राइज देती रही है। “The revolution never ends” जैसा बयान देकर प्लेटफॉर्म ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
क्या है आधिकारिक पुष्टि?
अभी तक नेटफ्लिक्स ने सीजन 6 की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के क्रिएटर Álex Pina की प्रोडक्शन कंपनी Vancouver Media कर्नल तमायो (Fernando Cayo) पर आधारित 4 एपिसोड की मिनी-सीरीज बना रही है।
यह घोषणा ‘Berlin Season 2’ के रिलीज से ठीक पहले आई है, जो 15 मई 2026 को स्ट्रीम होगी। फैंस में चर्चा है कि क्या प्रोफेसर (Álvaro Morte) वापस आएंगे, या कोई नया स्पिन-ऑफ, नई सीजन या मिनी सीरीज देखने को मिलेगी। अभी Netflix ने डिटेल्स को गुप्त रखा है, लेकिन मैसेज क्लियर है।
क्यों है इतना क्रेज?
मनी हिस्ट ने दुनिया भर में क्रांतिकारी असर छोड़ा। खासकर भारत में हिंदी, तेलुगु और तमिल डब के साथ यह सीरीज सुपरहिट रही। बेला चाओ गाना आज भी युवाओं के बीच रेसिस्टेंस और यूनिटी का प्रतीक माना जाता है।
मनी हिस्ट की सफर
2017 में शुरू हुई यह स्पैनिश सीरीज जल्द ही दुनिया भर में सुपरहिट बन गई। मूल कहानी रॉयल मिंट ऑफ स्पेन और बैंक ऑफ स्पेन की लूट पर आधारित थी। Álvaro Morte का प्रोफेसर किरदार सीरीज का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा। 2021 में पांचवें सीजन के साथ शो खत्म हुआ था, लेकिन फैंस अभी भी और कहानियां चाहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.