Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवा जी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं 13वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है। इसके साथ ही रितेश देशमुख की फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन कहां पहुंचा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवा जी’ ने अपने 13वें दिन करीब 1.30 करोड़ से 1.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म तीसरे वीकेंड तक 100 करोड़ ग्रॉस क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म ने भारत में अब तक करीब 74.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 88.19 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म अभी पूरी तरह प्रॉफिट में नहीं पहुंची है, लेकिन आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। ‘राजा शिवा जी’ को मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। यह फिल्म ‘सैराट’ और ‘बाईपण भारी देवा’ के बाद मराठी इंडस्ट्री की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
रितेश देशमुख का डायरेक्शन डेब्यू
इस फिल्म से रितेश देशमुख ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म का संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने तैयार किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शानदार VFX का इस्तेमाल किया गया है। मराठा दौर के किलों और युद्ध के सीन्स को बड़े स्तर पर दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। ‘राजा शिवा जी’ हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.