दीपिका के इस तस्वीर को शेयर करते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई कपल को बधाईयां देने लगा। आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी। कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज कपल्स में से एक हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जो सुपरहिट भी रहीं। 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका की मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली। 6 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी।
सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। अब 40 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण फिर मां बनने जा रही हैं। कपल के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंजने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास फिलाहल किंग और राका (Raaka) जैसी फिल्में हैं, जिसमें वे मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। वहीं, रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर कई सारी फिल्मों का हिस्सा भी बन सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.