Ranveer Singh Ban Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। फेडरेशन ने इंडस्ट्री से अपील की है कि कोई भी निर्माता, निर्देशक और तकनीकी टीम उनके साथ काम न करे। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और रणवीर सिंह पर ये बैन क्यों लगाया गया है। और अब आगे उनके करियर का क्या होगा?
‘डॉन 3’ छोड़ना रणवीर को पड़ा भारी
रणवीर सिंह फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आने वाले थे। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होने वाली थी, लेकिन दिसंबर 2025 में रणवीर ने अचानक खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। बताया गया कि रणवीर फिल्म की कहानी से खुश नहीं थे। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरहान अख्तर उनकी जगह ऋतिक रोशन या शाहरुख खान को लेने का विचार कर रहे थे। रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी। कंपनी का कहना था कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में काफी पैसा खर्च हो चुका था और रणवीर के अचानक बाहर होने से बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि रणवीर इस रकम को देने के लिए तैयार नहीं हुए।
मामला बढ़ने के बाद इसे प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया यानी PGI के पास ले जाया गया। इस केस की सुनवाई आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर और साजिद नाडियाडवाला जैसे बड़े प्रोड्यूसर्स ने की, लेकिन लंबे समय तक चली बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE से मदद मांगी थी। 25 मई को FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया था। संस्था ने साफ कहा कि कोई भी सुपरस्टार नियमों से बड़ा नहीं है। FWICE ने देशभर के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और तकनीकी विभागों से अपील की कि वे रणवीर सिंह के साथ काम न करें।
FWICE के मुताबिक संस्था ने रणवीर सिंह को कई बार संपर्क करने की कोशिश की। हर 10 दिन में उन्हें रिमाइंडर भेजा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले रणवीर ने एक मेल भेजकर कहा कि ‘डॉन 3’ विवाद FWICE के दायरे में नहीं आता है और संस्था को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
FWICE ने कहा है कि रणवीर सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए फरहान अख्तर और फेडरेशन के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलना होगा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल विवाद सुलझने तक रणवीर सिंह पर यह बैन जारी रहेगा।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ पर भी मंडराया खतरा
रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ बताई जा रही है, जो एक जॉम्बी एपोक्लिप्स पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। रणवीर अपने होम प्रोडक्शन ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बना रहे हैं। अब FWICE के इस फैसले के बाद फिल्म के फ्यूचर पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.