इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी के साथ उनकी सह-कलाकार संजना भी नजर आ रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेस गाने की धुन पर अच्छे से परफॉर्म करती दिख रही हैं. इसमें फिल्म के डायरेक्टर (निर्देशक) दोनों एक्ट्रेसेस को गाने के स्टेप्स और उसके पीछे के इमोशंस को गहराई से समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस ने फैंस से पूछते हुए लिखा, ‘क्या आपने गाना सुना?’
ये भी पढे़ं: करिश्मा कपूर की ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज
यूपी और बिहार की दो बहुओं की मजेदार कहानी
इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं जबकि संजना बिहार की रहने वाली हैं. ये कहानी एक ही घर में रहने वाली दो अलग-अलग राज्यों की बहू के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तरफ लखनऊ की शानोशौकत वाली यूपी की लड़की और दूसरी तरफ अपनी सादगी और परंपराओं को मानने वाली बिहार की लड़की के बीच मजेदार मुकाबले होते हैं.
फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर हैं जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं.
ये भी पढे़ं: 4 मिनट 48 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे शूट करने 3 दिन तक सेट पर नहीं आए थे गोविंदा, फिर 1 दिन में किया था कंप्लीट!
फिल्म में रानी चटर्जी जेठानी के किरदार में हैं तो संजना पांडे देवरानी के किरदार में हैं. दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. फिल्म का पहले नाम ‘यू. पी. वाली बिहार वाली’ था लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पहले ही इसका नाम बदलकर ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ रख दिया था. फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 23 मई और 24 मई को बी4यू भोजपुरी चैनल पर हुआ था, जिसके बाद से फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.