- कॉपी लिंक
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका इलेवन (SLC XI) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे। गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी।
15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया है। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
BCCI ने बताया कि गुरुवार को अभ्यास के दौरान गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी थी। इसी वजह से वे श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेलेंगे।

गिल को गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी।
तैयारियों के लिए अहम है वॉर्म-अप मैच
तीन दिन का यह वॉर्म-अप मैच भारत के लिए काफी अहम है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट की सीरीज से पहले खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन के अनुकूल ढलने का मौका मिलेगा। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में खेला था।
कोचिंग स्टाफ और टीम में बदलाव
यह मुकाबला फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के कार्यकाल का पहला मैच भी है। BCCI ने पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था।
बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं।
आकिब नबी और सारांश जैन को मिला मौका
बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ विकल्प बढ़ाने के लिए ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में जगह मिली है।
भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
…………………………….
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, स्कूली स्पिनरों से कराया बल्लेबाजों का अभ्यास

श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। गंभीर का कहना है कि पहले टेस्ट की शुरुआत तक टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
