संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. ये फिल्म बड़े बजट में बन रही है. शुरू में खबरें थीं कि फिल्म 350 करोड़ में बन रही है. लेकिन अब फिल्म का बजट बढ़ गया है.
न्यूज 18 ने संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन के क्लोज सोर्स के हवाले से लिखा- भंसाली परफेक्शन की कोशिश करते हैं. जब तक हर एक फ्रेम उनके विजन से मैच नहीं करता तब वो संतुष्ट नहीं होते हैं. इसी कमिटमेंट की वजह से वो बड़े फिल्ममेकर बने हैं. लेकिन बार-बार प्रोडक्शन एक्सटेंशन की वजह से बजट बढ़ गया है.
लव एंड वॉर का बढ़ गया बजट
आगे लिखा- ओरिजनली फिल्म 350 करोड़ की प्लान की गई थी. लेकिन अब बढ़ते-बढ़ते फिल्म का बजट 425 करोड़ हो गया है. इसी कारण से ये संजय लीला भंसाली का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बन गया है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि इस 425 करोड़ के बजट में लीड एक्टर्स की फीस शामिल नहीं है. उन्होंने फीस के बजाय प्रॉफिट शेयर डील को चुना है. उन्हें फिल्म के थिएट्रिकल रेवेन्यू से प्रॉफिट मिलेगा.
रिपोर्ट में ये भी मेंशन किया गया कि शुरुआत में शूट प्लान 120 दिनों का था, जो बढ़कर 175 दिन हो गया है. इसमें बड़े सीन और डांस सीक्वेंस शूट होने अभी बाकी हैं. इसी वजह से फिल्म की कॉस्ट बढ़ गई है. फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं. वहीं सारेगामा भी इसका हिस्सा है.
फिल्ममेकर ने रिकवर कर लिए 200 करोड़
हालांकि, वहीं रिपोर्ट्स हैं कि फिल्ममेकर ने 200 करोड़ रिकवर कर लिए हैं. लव एंड वॉर के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को लगभग 130 करोड़ रुपये और म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स लगभग 80 करोड़ रुपये में बिके हैं. सोर्स ने आगे बताया- इतनी रिकवरी के बाद भी ये फिल्म बजट से ज्यादा चली गई है. जो आज के अनप्रेडिक्टेबल थिएटर मार्केट में रिस्की है. हालांकि, संजय लीला भंसाली हमेशा रिस्क लेने वाले रहे हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.