Ramayana Trailer Launch: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर खबरें जोरों पर थीं कि लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर के इस इवेंट में शामिल नहीं होने की चर्चा तेजी से हो रही है। इस चर्चा के पीछे की वजह रणबीर का आंखों में हुआ इंफेक्शन को बताया जा रहा है, जो उन्हें अपनी बेटी राहा कपूर से हुआ है।
आगामी 17 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘रामायणम’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम प्रथम संकल्प रखा गया है। अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए मशहूर रणबीर कपूर इस इवेंट में जरूर शामिल होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य को देखते हुए वे पूरी सावधानी बरत रहे हैं और इवेंट के दौरान उन्हें काले चश्मे पहने देखा जाएगा।
फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी
फिल्म के ट्रेलर को 15 जुलाई के दिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी से यू सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिल गई है। फिल्म की रिलीज में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय है, इसलिए ट्रेलर दर्शकों के लिए एक बड़ी ट्रीट साबित हो सकता है। आपको बता दें कि यह फिल्म ‘रामायणम’ की तीसरा पार्ट है।
इससे पहले पिछले साल 3 जुलाई को फिल्म का इंट्रोडक्शन सामने आया था और इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर रामा नामक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर के प्रभु श्रीराम वाले लुक पर फोकस किया गया था। दो मिनट 38 सेकंड के उस टीजर को भी सीबीएफसी ने यू सर्टिफिकेट दिया था और अब सभी की निगाहें फिल्म के मेन ट्रेलर पर टिकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.