भारतीय टीम के 2 स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में हैं। दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की ODI सीरीज में शिरकत कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला गया था, जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों नें बुरी तरह से निराश किया था। रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली सिर्फ 5 रन बना सके।
रोहित एक बार फिर फ्लॉप
पहले मैच में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद रोहित और विराट से दूसरे ODI मैच में काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर हिटमैन बड़ी पारी नहीं खेल सके। रोहित शर्मा ने मैदान पर टिकने की काफी कोशिश की लेकिन सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने 47 गेंदों का सामना किया। रोहित भले ही सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन विराट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान रोहित और विराट ने मिलकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
विराट और रोहित के बीच 8000 रनों की साझेदारी
दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी है। इस जोड़ी ने मिलकर अब 8000 रनों की पार्टनरशिप करने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ 2 ही भारतीय जोड़ी ने किया था। भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम पर है। सचिन और गांगुली ने मिलकर तीनों फॉर्मेट में 12 हजार से ज्यादा रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी है। सचिन और द्रविड़ की जोड़ी ने मिलकर 11 हजार से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की।
तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाली भारतीय जोड़ी
- 12400 – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
- 11037 – सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
- 8008 – रोहित शर्मा और विराट कोहली *
- 7626 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़
- 7199 – वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान किया ध्वस्त
रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.