Ramayana Trailer Launch: नई दिल्ली में शुक्रवार 18 जुलाई 2026 को डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेज फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स मौजूद रहे। मेकर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में यश के रावण अवतार, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम और साईं पल्लवी के माता सीता के रूप को काफी सराहा गया। टीजर के मुकाबले ट्रेलर में विजुअल्स की गुणवत्ता कहीं अधिक बेहतर नजर आई और जटायु का रोंगटे खड़े करने वाला था।
ट्रेलर लॉन्च पर स्टार्स और डायरेक्टर ने कहीं ये बातें
इवेंट में रावण की भूमिका निभा रहे यश ने फिल्म का हिस्सा बनने को अपने लाइफ का एक बड़ा सपना बताया और इसके लिए निर्माता नमित मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर की कड़ी मेहनत और साईं पल्लवी की जमकर तारीफ की। वहीं हनुमान जी का किरदार निभा रहे सनी देओल ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से ही उन्हें यह भूमिका मिली है और वे इस किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करेंगे।
निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म की कास्टिंग के बारे में बताते हुए कहा कि रणबीर और साईं की आंखों में उन्हें श्रीराम और माता सीता के दर्शन होते हैं।
उन्होंने रवि दुबे के लक्ष्मण के किरदार के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की। साईं पल्लवी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि माता सीता के किरदार के लिए उन्होंने कठिन ध्यान किया था।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि कैसे उन्होंने हॉलीवुड के अनुभव के बाद भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए रामायण को चुना।
साथ ही, रामायण के पुराने संस्करण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी इस इवेंट में शिरकत की, जो इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।