रक्षाबंधन नजदीक है और आप भाई का मुंह मीठा कराने के लिए अपने हाथों से कुछ स्वीट डिश बनाने की सोच रहीं। अगर कुछ नहीं तो बस ये सिंपल सी बिना खोवा के बनने वाली सूजी-बेसन की मिठाई बनाकर खिलाएं। बिल्कुल आसान तरीके से बनकर होगी तैयार।
सूजी-बेसन से बनने वाली मिठाई की सामग्री
एक कप बेसन
आधा कप महीन सूजी
तीन चौथाई कप देसी घी
एक चौथाई कप मिल्क पाउडर
तीन चम्मच फुल फैट मिल्क
तीन चौथाई कप चीनी
डेढ़ कप पानी
डेढ़ कप इलायची पाउडर
पिस्ता और बादाम कटे हुए
सूजी-बेसन की मिठाई बनाने की रेसिपी
सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर सूजी को 5 मिनट तक भून लें।
जब सूजी हल्की गोल्डन होना शुरू हो जाए तो इसमे बेसन डाल दें।
फिर धीमी आंच पर दोनों को मिलाकर भूनें। घी अगर सोख लें तो आधा चम्मच के करीब देसी घी और डाल दें।
धीमी फ्लेम पर दोनों सूजी और बेसन को अच्छी तरह से भूनें।
जब इनका कलर हल्का सा गोल्डन दिखने लगे तो मिल्क पाउडर डाल दें।
धीमी फ्लेम पर चलाएं और जब सारी चीजें मिक्स हो जाएं तो एक कप दूध के करीब दूध डाल दें।
फिर इसे मिक्स करें और चलाएं।
जब ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें और इस मिक्सचर को साइड में रख दें।
फिर दूसरे पैन में चीनी डालें और साथ में एक चौथाई कप पानी डालकर चलाएं।
थोड़ी सी इलायची पाउडर डाल दें और साथ ही ऑरेंज फूड कलर चुटकी भर डालें,ये ऑप्शनल है।
एक तार की चाशनी बनाएं और तैयार बेसन-सूजी के मिक्सचर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर सुखा लें।
बस किसी डिब्बे या थाली में देसी घी लगाकर ग्रीस करें और सारा मिक्सचर पलट कर सूख जाने दें।
ऊपर से बारीक कटा पिस्ता और बादाम सजा दें।
जब ये अच्छी तरह से सूख जाएं तो चौकोर या बर्फी शेप में काटकर निकाल लें।
घर की बनी ये ताजा मुंह में घुल जाने वाली मिठाई खाकर सब तारीफ करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.