एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के तीसरे प्रश्नपत्र में एक छात्र को शून्य अंक मिलने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरटीआई के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका देखी तो उसमें मूल्यांकन को लेकर सवाल खड़े हो गए।
कैसे हुआ खुलासा
एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के तीसरे प्रश्नपत्र में एक छात्र को शून्य अंक मिलने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरटीआई के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका देखी तो उसमें मूल्यांकन को लेकर सवाल खड़े हो गए। छात्र का कहना है कि उसने प्रश्नों के उत्तर लिखे थे, इसके बावजूद उसे पूरे प्रश्नपत्र में शून्य अंक दिए गए। इसी तरह चतुर्थ सेमेस्टर के चौथे प्रश्नपत्र की उत्तर पुस्तिका में कई प्रश्नों के उत्तर के सामने सिर्फ एक-एक अंक दिए गए हैं।
छात्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया, यह स्पष्ट नहीं है। कई विद्यार्थियों ने आरटीआई के जरिए अपनी कॉपियां निकलवाईं। कॉपियां देखने के बाद उनका कहना है कि लिखे गए उत्तरों के बावजूद अंक बेहद कम दिए गए हैं। इससे परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ गया है।
विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने और मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं तो विश्वविद्यालय को परिणाम की समीक्षा करनी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर वे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांग रखेंगे। कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इविवि का नया कटऑफ जारी
वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए-एलएलबी (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए आठवीं मेरिट और कटऑफ जारी कर दी है। यूआर वर्ग में 556 से 554.54 अंक तक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है। ईडब्ल्यूएस वर्ग का कटऑफ 532 से 530, ओबीसी का 519 से 515 और एससी का 468.77 से 467 अंक रहा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 15 अगस्त शाम चार बजे तक का समय दिया गया है। वहीं, बीए ईडब्ल्यूएस के लिए 418 से 392, ओबीसी के लिए 424 से 406 और एससी के लिए 397 से 358 अंक तक कटऑफ तय हुई है।
शुल्क जमा करने की अंतिम समयसीमा 17 अगस्त सुबह 10 बजे तक है। पांच वर्षीय एकीकृत बीबीए-एमबीए में सामान्य वर्ग का कटऑफ 478 से 479 और एसटी का 265 से 269 अंक है। प्रवेश केवल ऑनलाइन काउंसिलिंग से होगा और 15 अगस्त शाम 3:30 बजे तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.