दिल्ली-दिल्ली शाहदरा के बीच ब्रिज नंबर 249 के निर्माण के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति पहले से चेक करें.
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शेड्यूल जारी किया.
नई दिल्ली. दिल्ली-दिल्ली शाहदरा के बीच यमुना नदी पर ब्रिज नंबर 249 का निर्माण कार्य और कुछ अन्य तकनीकी काम हो रहे हैं. इस वजह से रेलवे ने इस रूट पर कुछ दिनों के लिए ब्लॉक लिया है, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है. घर से निकलने से पहले यात्री ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देखें और परेशानी से बचें.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस काम के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई मार्ग बदलकर या तय समय में देरी से चलेंगी. प्रभावित ट्रेनों की की लिस्ट देखें.
रद्द ट्रेनें
गाड़ी संख्या 54085 (दिल्ली-सातरोड): 29 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
गाड़ी संख्या 54086 (सातरोड-दिल्ली): 29 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
डायवर्ट ट्रेनें, जो दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी
20939 (साबरमती-सुल्तानपुर): 17 मार्च को दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद रूट से चलेगी.
ट्रेन नंबर 15091 (दौराई-टनकपुर): 17 और 28 मार्च को दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
ट्रेन नंबर 09609 (उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश): 17 मार्च को दिल्ली कैंट से होकर चलेगी.
ट्रेन नंबर 15623 (भगत की कोठी-कामाख्या): 17 मार्च को दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी.
ट्रेन नंबर 19031 (साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश): 17 मार्च को दिल्ली और दिल्ली शाहदरा पर नहीं रुकेगी.
ट्रेन नंबर 15910 (लालगढ़-डिब्रूगढ़): 17 मार्च को शकूरबस्ती-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद रूट से चलेगी.
ट्रेन नंबर 04732 (समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल): 18 मार्च को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज रूट से.
ट्रेन नंबर 19610 (योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी): 17 मार्च को दिल्ली शाहदरा और दिल्ली पर नहीं रुकेगी.
ट्रेन नंबर 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर): 28 मार्च को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रूट से.
ट्रेन नंबर 14117 (प्रयागराज-भिवानी): 28 मार्च को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज रूट से.
तय समय से देरी से चलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 20964 (वाराणसी-साबरमती): 28 मार्च को 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति पहले से चेक करें. ट्रेन नंबर, तारीख और स्टेशन की जानकारी 139 हेल्पलाइन, रेलवे ऐप या वेबसाइट से देख सकते हैं.