सामग्री
- रागी का आटा: 1/2 कप
- गेहूं का आटा: 1/2 कप
- दही: 2 से 3 चम्मच
- बारीक कटा प्याज: 1 छोटा
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2
- बारीक कटा हरा धनिया: थोड़ा सा
- घिसी हुई गाजर और शिमला मिर्च
- जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- पानी: आवश्यकतानुसार
- तेल या घी: चीला सेकने के लिए
बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी का आटा और गेहूं का आटा छान लें। इसमें दही, नमक, जीरा पाउडर डालें।
स्टेप 2
अब इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और अपनी पसंद की घिसी हुई सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च मिला दें। सब्जियां डालने से इसका फाइबर और न्यूट्रिशन वैल्यू दोगुनी हो जाती है।
स्टेप 3
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न पड़ें। इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
स्टेप 4
एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और उस पर आधा चम्मच तेल या घी लगाकर चिकना कर लें। अब एक बड़ा चमचा बैटर तवे के बीच में डालें और गोल घुमाते हुए फैलाएं।
स्टेप 5
चीले को मध्यम आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि इसके किनारे तवे को छोड़ने न लगें। अब थोड़ा सा तेल ऊपर से लगाएं और चीले को पलट दें। दूसरी तरफ से भी इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। फिर इसे निकालें और सॉस, चटनी के साथ लुत्फ उठाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.