ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी, लाइट और हेल्दी खाने-खिलाने का दिल कर रहा है तो फटाफट से सेंवई उपमा बनाकर रेडी कर लें। लेकिन आप इसलिए सेंवई नहीं बनाती कि ये चिपकी-चिपकी बनकर रेडी होती है तो इस एक टिप को फॉलो करें। खिली-खिली सेंवई उपमा बनकर तैयार होंगी।
सेंवई उपमा बनाने की सामग्री
250 ग्राम सेंवई
दो चम्मच तेल
एक चम्मच मूंग की दाल
फ्रेश करी पत्ता
ताजा कटा प्याज
हरी मटर आधा कप
एक गाजर बारीक टुकड़ों में कटी हुईं
बीन्स आधा कप
एक से दो बारीक कटा टमाटर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
मैगी मसाला
नमक स्वादानुसार
खिले-खिले सेंवई उपमा बनाने की रेसिपी
- सेंवई का उपमा जब भी बनता है तो आपस में चिपक जाता है। जिसकी वजह से इसे कोई खाना पसंद नहीं करता। लेकिन एक सिंपल सा तरीका है जिससे बिल्कुल खिली-खिली सेंवईयां बनकर तैयार होंगी।
- सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर उसमे राई और करी पत्ता चटकाएं। साथ ही एक चम्मच मूंग दाल डालें।
- बारीक कटे प्याज को डालकर भूनें और हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाने दें।
- इस बीच सब्जियों को भी काटकर रख लें। आप चाहें तो और भी मनचाही सब्जियों को ऐड कर सकते हैं। बींस, गाजर के साथ शिमला मिर्च भी ऐड की जा सकती है।
- प्याज के हल्का गोल्डन होते ही उसमे बारीक कटी सब्जियों को डाल दें। मटर, गाजर, बींस, कॉर्न्स के साथ शिमला मिर्च वगैरह डालें। इन्हें मीडियम फ्लेम पर पकने दें। लेकिन ध्यान रहे कि ढंके नहीं जिससे इनका क्रंच बरकरार रहे।
- अब गैस की दूसरी तरफ पानी को गर्म होने के लिए रखें और उसमे थोड़ा सा नमक और एक से दो चम्मच तेल डाल दें।
- जब ये खूब गर्म हो जाए तो इसमे कच्ची सेंवईयों को डाल दें। मात्र एक से डेढ़ मिनट में ही ये सेंवईयां अच्छी तरह से पक जाएंगी। इन्हें फौरन गर्म पानी से छानकर ठंडे पानी में डाल दें। जिससे सेंवई का कुकिंग प्रोसेस रुक जाए।
अब पक चुकी सब्जियों में कटे हुए टमाटर को डालकर दो मिनट के लिए ढंकदें। जिससे सब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर जैसी चीजें डालें। साथ ही मैगी मसाला स्वाद के लिए डालें।
जब सारे मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो सबसे आखिरी में पकी हुईं सेवई को डालें।
टेस्ट बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
अच्छी तरह से मिक्स करें और गर्मागर्म परोसें और खुद भी खाएं। ये आसान और फटाफट बन जाने वाला ब्रेकफास्ट।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.