1 अगस्त को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये तक की कटौती देखने को मिली थी। इससे पहले 1 जुलाई को भी दाम कम हुए थे। तब 179 रुपये तक रेट घटा दिए गए। यानी दो महीने में लगभग 400 रुपये दाम घट चुके हैं। इस साल घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर अब भी पुराने स्तर पर ही है।
किस शहर में कितना है रेट (LPG Price Today)
मुंबई – 941.50 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
बैंगलुरू – 944.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट?
कोलकाता – 2872.50 रुपये
मुंबई – 2691.50 रुपये
चेन्नई – 2906 रुपये
गुरुग्राम – 2755 रुपये
नोएडा – 2738 रुपये
बैंगलोर – 2821 रुपये
भुवनेश्वर 2908 रुपये
चंडीगढ़ – 2760 रुपये
हैदराबाद – 2985 रुपये
जयपुर – 2765.50 रुपये
लखनऊ – 2860.50 रुपये
पटना – 3018 रुपये
घरेलू सिलेंडर के रेट में दो बार इजाफा
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भले ही दो बार कटौती हुई है। लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम युद्ध के बाद दो बार बढ़े ही हैं। पहली बार यह बढ़ोतरी मार्च में हुई थी। दूसरी बार जून में भी दाम बढ़ाए गए हैं। दोनों बार का मिलाकर कीमतों में करीब 80 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
घरेलू कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश
देश की सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कीमतों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। यह पहली बार जब तेल कंपनियों को हर महीने के हिसाब से एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट सेट किया गया है। यह फैसला मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.