इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस सीरीज में अब तक पाकिस्तान ने तीन पारियों में बल्लेबाजी की है और एक बार भी उनकी टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद अब पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने नाराजगी व्यक्त की है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की पूरी टीम अपनी पहली पारी में महज 110 रन पर ही ढेर हो गई।
सरफराज अहमद ने पाकिस्तान बल्लेबाजों को दी नसीहत
सरफराज अहमद ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि आप इस सच से मुंह नहीं मोड़ सकते कि हमारी पूरी टीम महज 30 या 35 ओवर में ही ऑलआउट हो रही है। हमने इस बारे में आपस में बात की है और बल्लेबाजों को भी इस बात का बखूबी अहसास है कि वे क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हां माना कि यहां बल्लेबाजों के लिए हालात काफी मुश्किल हैं, लेकिन जो भी बल्लेबाज क्रीज पर थोड़ा वक्त बिताएगा और 30 से 40 गेंदे झेल लेगा, उसे इसका फायदा जरूर मिलेगा। शुरुआत की 30-40 गेंदे ही सबसे मुश्किल होती हैं, लेकिन अगर हम उस दौर को निकाल लें, तो टीम बेहतर स्थिति में होगी।
सरफराज ने ओपनर अजान ओवैस की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने 46 रन बनाने के लिए 102 गेंदों का डटकर सामना किया था। पाकिस्तान के कोच ने कहा कि अजान ने शुरुआत में दबाव को बहुत अच्छी तरह झेला और बाद में कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए। इसलिए मुझे लगता है कि मैच का पहला घंटा या शुरुआत की 40 से 50 गेंदे आपको पूरी तरह अपनी सही तकनीक के साथ ही खेलनी होती हैं।
लॉर्ड्स में भी हमारे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए- सरफराज
सरफराज ने बताया कि बल्लेबाजी की इस कमजोरी को देखते हुए टीम कॉम्बिनेशन में भी बदलाव करने की कोशिश की गई, लेकिन इसका मैदान पर कोई नतीजा देखने को नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इस टेस्ट मैच और पिछले टेस्ट की बात करें, तो हमारी बल्लेबाजी बिल्कुल अच्छी नहीं रही। इस मैच में हमारी गेंदबाजी तो काफी बेहतर थी, लेकिन बल्लेबाजी को लेकर चिंता जरूर बनी हुई है। इसी वजह से हम ऐसा टीम कॉम्बिनेशन उतारने की कोशिश करते हैं जिससे बल्लेबाजी मजबूत हो सके। लेकिन बदकिस्मती से इस पारी में भी हमारे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बल्लेबाजों को अब अपने रवैए में सुधार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें
वुमेंस एशिया कप में थाईलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मुकाबले में हांगकांग को दी मात
राहुल चाहर ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, काउंटी मैच में अकेले आधी टीम को दिखाया पवेलियन का रास्ता
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.