अश्विन ने एक क्विज में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने सभी फॉर्मेट में उन्हें भारत का सबसे महान क्रिकेटर चुनना था। इस क्विज में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर रखा।
राउंड ऑफ-16 में ही फंसे अश्विन
अश्विन से राउंड ऑफ 16 में सबसे पहले सचिन तेंदुलकर और विजय हजारे में से किसी एक को चुनना था। अश्विन ने साफ कहा कि उन्होंने विजय हजारे को कभी खेलते हुए नहीं देखा, ऐसे में वह सचिन को ही चुनना चाहेंगे।
मगर दूसरी ही ऑप्शन में अश्विन फंस गए क्योंकि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनना था। हालांकि सभी फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए अश्विन ने यहां रोहित के ऊपर कोहली को चुना।
इसके अलावा उन्होंने कपिल देव वर्सेस हरभजन सिंह में से 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टिन कपिल देव और सुनील गावस्कर वर्सेस वीरेंद्र सहवाग में से वीरू को चुना। हालांकि अश्विन ने कहा कि गावस्कर के लिए यह अनफेयर है।
अन्य नामों में उन्होंने एमएस धोनी वर्सेस रवींद्र जडेजा में धोनी को चुना, अश्विन के दिमाग में ऑल फॉर्मेट के चलते जडेजा घूम रहे थे, मगर कप्तानी की वजह से उन्होंने माही को चुना। वहीं राहुल द्रविड़ वर्सेस वीनू मांकड़ में से उन्होंने द्रविड़ को विजय हजारे वाला तर्क देते हुए चुना।
बुमराह-कुंबले में से उन्होंने बुमराह और अश्विन-गांगुली में से उन्होंने गांगुली को चुना।
क्वार्टर-फाइनल में कोहली के ऊपर अश्विन ने बुमराह को चुना
सचिन तेंदुलकर वर्सेस सौरव गांगुली में से अश्विन ने मास्टर ब्लास्टर को चुना। वहीं कपिल देव वर्सेस राहुल द्रविड़ में से कपिल देव। वीरेंद्र सहवाग वर्सेस एमएस धोनी में से सहवाग और कोहली वर्सेस बुमराह में सबको हैरान करते हुए उन्होंने कोहली के ऊपर बुमराह को चुना।
सेमीफाइनल इन खिलाड़ियों को अश्विन ने चुना
सचिन तेंदुलकर वर्सेस वीरेंद्र सहवाग की जंग में अश्विन ने तेंदुलकर को आगे रखा। वहीं कपिल देव वर्सेस जसप्रीत बुमराह में से उन्होंने बुमराह के ऊपर कपिल देव को चुना।
फाइनल में तेंदुलकर ने मारी बाजी
फाइनल सचिन तेंदुलकर और 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव के बीच हुआ। अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को चुनकर सभी फॉर्मेट में भारत का सबसे महान खिलाड़ी बताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.