फेमस कॉर्डियोलॉजिस्ट आलोक चोपड़ा ने 5 ऐसे स्ट्रीट फूड्स के नाम शेयर किए हैं जो आपकी सेहत के साथ समझौता नहीं करते और आपके स्पाइसी, चटपटे की क्रेविंग को भी पूरा करते हैं। तो कभी दिल करें स्ट्रीट फूड खाने का चाट-समोसा छोड़े इन्हें बेफिक्र होकर खाएं।
रोस्टेड चना
भुना चना एक प्रोटीन पैक्ड स्ट्रीट फूड स्नैक है। जो प्रोटीन और फाइबर दोनों की कमी को दूर करता है। स्ट्रीट स्नैक के रूप में रोस्टेड चना काफी लोग पसंद करते हैं। इसमे आपको तीखा, चटपटा स्वाद भी मिलेगा और अलग से ऐडेड कलर, डीप फ्राईड और हाई सॉल्ट के साथ हाई कैलोरी भी नहीं होगी। हार्ट हेल्थ के लिए ये स्नैक्स उन डीप फ्राईड स्नैक्स से काफी बेहतर ऑप्शन है।
लाइट भेल पुरी
मुरमुरे से बनी भेल पुरी में सारे तीखे,चटपटे फ्लेवर भी होंगे और साथ ही आपको हाई कैलोरी की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। प्याज, टमाटर, खीरा और तीखी चटनी के साथ बस इस भेल पुरी में नमकीन, सेव कम रखें तो ये फाइबर रिच स्नैक डाइजेशन के लिए अच्छा होगा।
कॉर्न भुट्टा
स्ट्रीट पर आपको स्वीट कॉर्न के साथ ही आग पर भुने भुट्टे खूब मिल जाएंगे। बारिश के दिनों में ये भुट्टा सबसे अच्छा साथी है। नींबू और नमक के साथ ये भुट्टा आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
शकरकंद चाट
सर्दियों में स्ट्रीट पर मिल रही शकरकंद चाट को कभी मिस ना करें। ये चाट विटामिन ए और सी भरपूर होने के साथ ही आपकी जुबान के स्वाद को भी पूरी तरह से संतुष्ट करते हैं। साथ ही स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद रहते हैं।
उबले अंडे
सड़कों पर मिल रहा उबला अंडा भी हेल्दी स्नैक्स है। अब जब स्ट्रीट फूड में उबला अंडा मिले तो इसे खाकर सेहत की चिंता की जा सकती है।
हेल्दी स्ट्रीट फूट खाते समय ध्यान रखें ये बातें
फ्रेश चीजें ही चुनें
जब भी स्ट्रीट फूड खाने जा रहे तो देख लें कि दुकानदार ताजी सब्जियों और सीजनल चीजों का इस्तेमाल कर रहा हो। फ्रेश होगा फूड तो उसमे अनहेल्दी चीजों के जरिये टेस्ट बढ़ाने का डर कम रहेगा।
पोर्शन कंट्रोल
स्ट्रीट फूड खा रहे थें तो पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें। एक प्लेट में जितना ले रखा है उसे किसी फ्रेंड या साथी के साथ शेयर करके खाएं। इससे आप कम खाएंगे और आपके ज्यादा कैलोरी इनटेक के चांस कम हो जाएंगे।
हेल्दी कुकिंग मेथड चुनें
हो सके तो ऐसे स्ट्रीट फूड्स को चुनें जो डीप फ्राईड की बजाय स्टीम, रोस्ट या ग्रिल करके बेच रहा हो। सिंपल सा चेंज आपकी हेल्थ को बचाने में मदद करेगा।
स्ट्रीट फूड में हो बैलेंस
स्ट्रीट फूड ऐसा हो जिसमे प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स का बैलेंस हो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.