साड़ी ऐसा परिधान है जिसमें हर कोई खूबसूरत लगता है। भारतीय महिलाओं को साड़ियों को बहुत शौक होता है। हर महिला के पास साड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाएगा। साड़ी में एक और सादगी दिखती है तो वहीं दूसरी ओर साड़ी आपको ग्लैमरस लुक भी देती है। गांव से लेकर शहर तक, हर जगह की महिलाएं साड़ी पहनती हैं। उत्तरभारत और साउथइंडिया में साड़ी पहनने का चलन सबसे ज्यादा देखा जाता है। अगर आप भी अच्छी हैंडलूम साड़ियां खरीदने और पहने के शौकीन हैं तो दिल्ली में ऐसी कई जगह हैं जहां से आप प्योर सिल्क, कॉटन और शिफॉन की साड़ियां खरीद सकते हैं। यहां आपको हैंडलूम की साड़ियां, हाथ का काम किए हुए वर्क वाली साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। आइये जानते हैं दिल्ली में हैंडलूम की साड़ियों का मार्केट कौन सा है?
दिल्ली में प्योर सिल्क की साड़ियों के लिए मार्केट
सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, जनपथ- दिल्ली में प्योर और ऑथेंटिक हैंडलूम साड़ियां खरीदने के लिए आप कनॉट प्लेस के जनपथ जा सकते हैं। यहां सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में आपको अलग-अलग राज्यों के सरकारी एम्पोरियम मिल जाएंगे। आपको जिस स्टेट की साड़ी खरीदनी है यहां जाकर खरीद सकते हैं। यहां बुनकरों की असली साड़ियां आपको आसानी से मिल जाएंगी।
स्टेट एम्पोरियम्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग- दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ही बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आपको अलग-अलग राज्यों के ऑफिशियल स्टोर मिल जाएंगे। यहां तंतूजा, पोचमपल्ली, हैंडलूम हाउस जैसे कई स्टोर्स हैं जहां प्योर हैंडलूम साड़ियां मिलती हैं।
कनॉट प्लेस और साउथ एक्स- दिल्ली के कनॉट प्लेस में आपको कई स्टोर मिल जाएंगे जहां से आप प्योर सिल्क की साड़ियां खरीद सकते हैं। तनाएरा और नल्ली जैसे फेमस ब्रांडेड स्टोर हैं जो प्योर और प्रमाणित सिल्क और हैंडलूम साड़ियों के लिए जाने जाते हैं। आप यहां से साड़ी खरीद सकते हैं।
दिल्ली हाट- अलग-अलग राज्यों से सिल्क और प्योर हैंडलूम साड़ियों के एग्जीवीशन दिल्ली हाट में लगती रहती हैं। यहां फिक्स दुकानें भी हैं जहां आपको अलग-अलग राज्यों की साड़ियां मिल जाएंगी। यहां हैंडलूम की प्योर साड़ियां आपको मिल जाएंगी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.