भाजपा ने आप और अरविंद केजरीवाल को घेरा
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सवाल किया, “पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? अरविंद केजरीवाल नैतिकता की बात करते हैं, तो वे अपने पंजाब के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा कब मांगेंगे?”
उन्होंने पंजाब में कई परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए, जिनमें PSEB कक्षा 12वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा, पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, कृषि विकास अधिकारी परीक्षा, PSSSB ग्रुप-B भर्ती और अन्य संयुक्त परीक्षाएं, नायब तहसीलदार और फार्मेसी अधिकारी भर्ती में बड़े पैमाने पर नकल और आबकारी और कराधान निरीक्षण मेरिट लिस्ट में फर्जी नामों का सामने आना शामिल हैं।
#WATCH | Mohali: Punjab CM Bhagwant Singh Mann says, “It has been 4.5 years since the government was formed. Not a single paper has leaked in Punjab. We had received reports of cheating from two places. They were scanning the papers digitally with a Bluetooth pen and sending them… pic.twitter.com/neCI3O9hCA
— ANI (@ANI) July 26, 2026
इसे भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार
सीएम भगवंत मान ने कहा, कोई पेपर लीक नहीं हुआ, यह मेरी गारंटी है
बीजेपी के इन आरोपों पर आप ने पलटवार करते हुए इसे फेक न्यूज करार दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आपको गारंटी देता हूं कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं होगा। दो जगहों पर परीक्षा के दौरान नकल करने और कराने की कोशिशें जरूर हुई थीं, लेकिन हमने महज 10 मिनट के अंदर सख्त एक्शन लिया और नकल कराने वाले गिरोहों को बेनकाब किया। पंजाब में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है।”
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.