क्या आपने कभी गौर किया है कि होटल और ट्रेन में ज्यादातर सफेद चादर ही बिछाई जाती है? इसके पीछे सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि कई कारण हैं। जानिए आखिर क्यों सफेद चादर ही बन गई है दुनिया भर के होटल और रेलवे की पहली पसंद।
सफेद चादर से लगता है सफाई का पता
सफेद कपड़ा हो या फिर चादर उस पर गंदगी या दाग आसानी से दिख जाते हैं। ऐसे में सफेद चादर स्वच्छता दिखाती है। सफेद चादर जब बिल्कुल साफ दिखती है, तो हमारे मन को भी शांति मिल जाती है कि ये साफ-सुथरी है। साथ ही अगर किसी भी तरह का पीलापन, दाग या गंदगी चादर पर दिखती है, तो उसे दोबारा साफ किया जाता है या बदल दिया जाता है।
सफाई करने में होती है आसानी
सफेद चादरों की सफाई करना भी आसान होता है। अगर रंगीन चादर बिछाते हैं, तो कलर छूटने का फीका पड़ने का डर रहता है लेकिन सफेद चादरों के साथ ऐसा नहीं होता। उन्हें एक साथ मशीन में डालकर धोया जा सकता है और जिद्दी दागों को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रंगीन चादरों पर ब्लीच डालने पर रंग उड़ जाता है। सफेद चादर साफ दिखने के साथ खुशबू से महकती रहती हैं।
दिमाग को मिलता है सुकून
साइकोलॉजी कहती है कि सफेद रंग सिर्फ स्वच्छता ही नहीं शांति भी देता है और दिमाग को सुकून भी मिलता है। जब हम सफेद चादर वाला बिस्तर देखते हैं, तो उसे साफ और आरामदायक मान लेते हैं और फिर हमें उस माहौल में अच्छा लगने लगता है। यही कारण है कि लग्जरी होटल हो या फिर हाई-फाई ट्रेन सभी व्हाइट बेडशीट का ही इस्तेमाल करते हैं।
रखरखाव रहता है आसान
होटलों और रेलवे में हर दिन बड़ी संख्या में चादरों की धुलाई होती है। यदि अलग-अलग रंगों की चादरें हों, तो उन्हें अलग-अलग धोना पड़ता है। लेकिन सफेद चादरों को एक साथ धोया जा सकता है, जिससे समय, मेहनत और लागत तीनों की बचत होती है। सफेद रंग रोशनी को बेहतर तरीके से परावर्तित करता है। इससे होटल का कमरा या ट्रेन का केबिन अधिक उजला दिखता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.