चंडीगढ़, 27 जुलाई पंजाब में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों ने सोमवार को मासिक पारिश्रमिक में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अब ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 20,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जो प्रोबेशन पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों के बराबर है। ये सफाई कर्मी सेवा को नियमित किए जाने, आउटसोर्सिंग खत्म करने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद पारिश्रमिक बढ़ाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई। बैंस ने कहा कि संशोधित वेतन एक अगस्त, 2026 से लागू होगा और इससे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। इससे पहले उनका वेतन 10,500 से बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया था।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने बरनाला लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है। 22 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सफाई कर्मियों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.