- गुजरात में प्राइमरी टीचर के 11,000 पदों पर भर्ती निकली है.
- कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए TET-1 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- D.El.Ed. डिग्री धारक 24 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन.
- चयन मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.
अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. गुजरात में प्राइमरी टीचर के हजारों पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के जरिए क्लास 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी का मौका मिल रहा है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्दी आवेदन करना चाहिए.
इस भर्ती का आयोजन GSPESC की तरफ से किया जा रहा है.इसमें कुल 11,000 पदों पर भर्ती की जाएगी.ये पद प्राइमरी टीचर के लिए हैं, यानी चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है. यानी उम्मीदवारों के पास बहुत कम समय है.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं रखी गई हैं.सबसे पहले उम्मीदवार का TET-1 परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा D.El.Ed. या उसके बराबर की डिग्री होना अनिवार्य है.अगर कोई उम्मीदवार D.El.Ed. के फाइनल ईयर में है, तो वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है.साथ ही उम्मीदवार को जिस विषय में पढ़ाना है, उसका बेसिक ज्ञान होना चाहिए ताकि बच्चों को सही तरीके से पढ़ाया जा सके.
उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल रखी गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
कितना मिलेगा वेतन?
सैलरी की बात करें तो शुरुआत में पहले 5 साल तक उम्मीदवारों को 26,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.इसके बाद नियमित वेतनमान लागू होगा, जिसमें 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.
यह ही पढ़ें – कौन थीं देश की पहली महिला आईएएस, जानें उस समय उन्हें कितनी मिलती थी सैलरी?
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी सीधी रखी गई है. सबसे पहले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. यह मेरिट उनके शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी मानकों के आधार पर बनेगी.इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को जिला और स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा.यानी इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है, जिससे उम्मीदवारों के लिए मौका और भी आसान हो जाता है.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?
कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिये सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
कैसे करें आवेदन ?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.