अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो काले चने की यह चटपटी रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह चाट लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती है। इसे उबले हुए काले चने, ताजी सब्जियों, नींबू के रस और हल्के मसालों के साथ कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। वेट मैनेजमेंट करने वालों से लेकर हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
काले चने की चाट के लिए सामग्री
उबले काले चने, उबले आलू, टमाटर, प्याज, सेब, अनानास, अंगूर, अनार, अदरक (कटा हुआ), हरी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस, मीठी इमली की चटनी, ताज़ा हरा धनिया, पुदीना
काले चने की चाट बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप : काले चने की चाट बनाने के लिए, सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक बर्तन रखें। उसमें पानी डालकर फिर उसमें काला चना डालें। इसे तब तक उबालें जब तक वह नरम न हो जाए। जब वह उपल जाए तो उसे ठंडा होने दें। -
दूसरा स्टेप: अब, उबले हुए चने को ज़रूरत के हिसाब से छान लें और फिर उसमें उबले हुए आलू के टुकड़े, बारीक कटा टमाटर और प्याज डालें। फिर उसमें आधा चम्मच हरी धनिया की चटनी, मीठी इमली की चटनी, सेब, अनानास, अंगूर, अनार, कुटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस, ताज़ा हरा धनिया, पुदीना की पत्तिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। स्वाद के हिसाब से सारी चीज़ें मिला लें, आप जो फल पसंद नहीं हैं उन्हें छोड़ कर अपनी पसंद के फल डाल सकते हैं। -
तीसरा स्टेप: आपकी स्वादिष्ट, ताज़ा और स्वादिष्ट चाट तैयार है।
काला चना खाने के फायदे
इसका नियमित और संतुलित सेवन पाचन को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर को मैनेज करने और दिल की सेहत को सपोर्ट करने में सहायक हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.