खास बात यह है कि POWERGRID की सहायक कंपनी CTUIL में भी अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है और तकनीकी के साथ-साथ गैर-तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
ये कर सकते हैं आवेदन
डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कम से कम 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए पास अंक ही पर्याप्त माने गए हैं. डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा और 70 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे) के लिए सिविल या सर्वे इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (HR) के लिए BBA, BBM या BBS में तीन साल की डिग्री और सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं. जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (F&A) पद के लिए CA या CMA इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. वहीं जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (Survey) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्वेयर ट्रेड में दो साल का आईटीआई कोर्स होना चाहिए.
इतना देना होगा शुल्क
आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए 300 रुपये तथा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी पद के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और यह वापस नहीं किया जाएगा.
बांड भी भरना होगा
चयन के बाद उम्मीदवारों को एक बांड भी भरना होगा. डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2 लाख 50 हजार रुपये का बांड देना होगा, जबकि जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी पद के लिए यह राशि 1 लाख 25 हजार रुपये तय की गई है.
यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शानदार मौका, इस राज्य में निकलने वाली हैं शिक्षक भर्ती की बंपर वैकेंसी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.