बॉबी देओल संग क्यों टूटा था रिश्ता?
रिश्ता क्यों टूटा? इस सवाल के जवाब में पूजा भट्ट ने कहा, ‘हम दोनों अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए। वो मेरी जिंदगी का एक जादुई दौर था। उनके साथ रहना अपने आप में एक जादुई अनुभव था। लेकिन मुझे आज बैठकर इस बारे में बात करना ठीक नहीं लगता कि उनके साथ मेरा रिश्ता क्यों टूटा या कैसा था।’
रिश्ता था, कभी इनकार नहीं किया- पूजा भट्ट
उन्होंने आगे कहा, ‘वो रिश्ता था, इस बात से कभी इनकार नहीं किया गया। आज वे शादीशुदा है और उनके बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। मैं उनके लिए काफी खुश हू्ं। मैं अभी इस बारे में बात कर उसे अच्छे वक्त को खराब नहीं करना चाहती। हमें हमेशा उन लोगों को लेकर डिग्निटी बनाए रखना चाहिए जो हमारी जिंदगी का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही उन्हें लेकर भी जो अब उनकी जिंदगी में हैं।’
मनीष मखीजा संग क्यों टूटी शादी?
पूजा भट्ट ने बिजनेसमैन मनीष मखीजा से 11 साल बाद अपनी शादी टूटने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों की बात नहीं होती है। शादी की शुरुआत में हम काफी अच्छे थे। पहले लगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वो दोस्ती नहीं थी।’
एक्स हसबैंड मनीष मखीजा अब शादीशुदा है? इसके जवाब में वो कहती हैं, ‘मुझे नहीं मालूम और न ही मैं जानना चाहती हूं। मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। शादी टूटने के बाद भी हम दोस्त थे। लेकिन दोस्ती भी नहीं टिक पाई, क्योंकि जहां सम्मान नहीं वहां रिलेशन नहीं होना चाहिए।’
तलाक के बाद के टूट गईं थी पूजा
पूजा भट्ट ने बताया कि 11 साल का रिश्ता खत्म होने के बाद वो टूट गई थीं। उन्हें शराब पीने की लत लग गई थी। फिर उनके पिता महेश भट्ट ने उनसे कहा कि अगर वो उनसे प्यार करती हैं तो पहले खुद से प्यार करना सीखे। पिता की इस बात ने उनके दिल को इस कदर छुआ कि उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी। उनके मुताबिक, उन्होंने 10 साल से शराब को हाथ भी नहीं लगाया है। भट्ट ने कहा कि अब उन्हें खुद से सच्चा प्यार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.