फिल्म नगरी कही जाने वाली मुंबई से हैरान कर देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। दरअसल, महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। ये दोनों बच्चे फिल्म और सीरियल में काम करने के लिए घर से भागकर मुंबई आए थे। पूछताछ करने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षित रखा गया है। इसमें एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया है, जो असम से भागकर मुंबई आई थी, जबकि एक अन्य नाबालिग लड़का मध्यप्रदेश से भागकर मुंबई आया था, जिसे फिल्म सिटी से रेस्क्यू किया गया है।
असम से आई नाबालिग बच्ची को किया रेस्क्यू
मुंबई के आरे पुलिस थाने में एक 15 साल की नाबालिग लड़की मदद मांगने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, लड़की फिल्मों और सीरियल में काम करने के लिए असम से मुंबई आई थी। वह फिल्म सिटी में काम की तलाश में पहुंची, लेकिन प्रवेश नहीं मिलने पर मदद के लिए आरे पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की तो लड़की ने अपना नाम प्रियांखी टूटू बोरा (15) बताया। महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गोलाघाट जिले के बोकाखाट क्षेत्र की रहने वाली है और 4 अगस्त 2026 को परिवार को बिना बताए घर से मुंबई के लिए निकल आई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
फिल्म सिटी में मिला नाबालिग बच्चा
वहीं दूसरी तरफ मुंबई की फिल्म सिटी में एक नाबालिग लड़के के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरे पुलिस की मोबाइल टीम ने उसे सुरक्षित पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की। लड़के ने अपना नाम पारस रतिराम वर्मा (16) बताया। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हिवरखेड़ी, ब्लॉक चौरई का रहने वाला है। पूछताछ में पारस ने बताया कि वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में काम करना चाहता था। इसी के चलते वह 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर नागपुर पहुंचा और वहां से मुंबई के लिए ट्रेन ली।
नाबालिग लड़के ने बताया कि 7 अगस्त की सुबह मुंबई पहुंचने के बाद लोकल ट्रेन से गोरेगांव स्टेशन गया और वहां से पैदल फिल्म सिटी पहुंचा। पुलिस ने उसके पिता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पारस स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। पिता उसे लेने मुंबई आ रहे हैं। तब तक किशोर को सुरक्षित आरे पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.