वियतनाम एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरती, माउंटेंस और बीचेस लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यहां पर लोग सिर्फ घूमने-फिरने नहीं बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट्स की कमी नहीं है। ऐसे में अगर आपको वियतनाम जाना है और एडवेंचर का शौक है, तो हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आपको एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Chakrata Road Trip का बना रहे हैं Plan? इस Travel Guide को पढ़ें वरना रास्ते में होंगे परेशान
कयाकिंग
वियतनाम की एक काफी फेमस जगह हा लॉन्ग बे है। यह जगह कयाकिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको बीच और बड़ी-बड़ी चट्टानों के लिए कयाकिंग करने को मिलेगा। यह जगह फोटो और वीडियो के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन हमेशा लाइफ जैकेट पहनकर ही कयाकिंग करें और नियमों का पालन जरूर करें।
स्कूबा डाइविंग
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको पानी से प्यार है तो आपके लिए स्कूबा डाइविंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर न्हा ट्रांग और फू क्वोक आइलैंड स्कूबा डाइविंग के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको ढेर सारी रंग-बिरंगी मछलियां देखने को मिलेंगी।
पैरासेलिंग
यह एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है, जहां पर आप समुद्र के ऊपर हवा में उड़कर खूबसूरत नजारों को देख सकती हैं। वियतनाम के कई बीच पर आपको पैरासेलिंग करने का मौका मिल जाएगा। यहां पर आपको ऊपर से समुद्र और शहर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। यह एक्टिविटी एडवेंचर लवर्स को काफी पसंद आती है।
सैंड बोर्डिंग
आप वियतनाम में मुई ने नाम की जगह पर सैंड बोर्डिंग का लुत्फ ले सकती हैं। यहां पर प्लास्टिक बोर्ड पर बैठकर रेत के पहाड़ों से नीचे उतरा जाता है। यह एक बजट-फ्रेंडली एक्टिविटी है।
इन बातों का रखें ध्यान
नियमों का पालन करें।
हमेशा हेलमेट पहने रहें।
ट्रेंड गाइड की निगरानी में हमेशा एक्टिविटी करें।
अगर आपको दिल या सांस से जुड़ी समस्या है, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.