ततैया या बर्रे ने काट लिया तो घबराएं नहीं किचन में मौजूद कुछ चीजें इसके काटने से होने वाली जलन और दर्द दोनों से राहत देती हैं। साथ ही जानें पीली ततैया और मधुमक्खी दोनों के काटने पर कौन से घरेलू नुस्खे काम आएंगे।
पीली बर्रै या ततैया काटे तो वहां क्या लगाए
अगर किसी को पीली ततैया ने काट लिया है तो उस जगह पर खट्टी चीज लगाने से जलन और दर्द दूर होता है। दरअसल, पीली ततैया के डंक में एसिडिक इफेक्ट नहीं होता इसलिए खट्टी चीजें असर दिखाती हैं। काटी हुई जगह पर लगाएं ये चीजें
नींबू या सिरका लगाएं
अगर पीली ततैया ने काटा है तो वहां पर दो से चार बार जल्दी-जल्दी नींबू लेकर उसके रस को रगड़ दें या फिर वहां पर सिरके को रूई में डुबोकर लगाएं। दोनों की खट्टी चीजों से जल्द आराम मिलता है।
आम या इमली लगाएं
अगर नींबू या सिरका घर में नहीं है और पास में कच्चा खट्टा आम या अचार आम का है तो उसे भी लेकर ततैया के काटी हुई जगह पर लगा दें। इससे फौरन आराम मिलता है।
मधुमक्खी काट लें तो क्या लगाने से जलन और दर्द में आराम मिलेगा
अगर किसी को पीली ततैया की बजाय कभी मधुमक्खी काट ले तो उसमे ये खट्टी चीजें दर्द और जलन को कम नहीं करती क्योंकि मधुमक्खी के डंक में एसिडिक जहर होता है। इसलिए वहां पर नींबू, सिरका की बजाय इन चीजों को लगाना चाहिए। चूंकि मधुमक्खी के काटने पर वो डंक छोड़ देती है तो डंक को बाहर करना जरूरी है, नहीं तो खुजली और सूजन खत्म नहीं होती।
बेकिंग सोडा
अगर किसी को मधुमक्खी ने काट लिया है तो वहां पर बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगा देने से आराम मिलता है।
सोप या टूथपेस्ट
मधुमक्खी के काटी हुई जगह पर सोप से धोने के बाद सफेद टूथपेस्ट लगाने से जलन और दर्द में राहत मिलती है।
पेट्रोल लगाने से दूर होगी जलन
कुछ लोगों का मानना है कि मधुमक्खी के काटने पर वहां पेट्रोल लगा दिया जाए तो जलन और दर्द से राहत मिलती है। तो इन छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों को आजमाएं। ततैया काटने पर होने वाली जलन और दर्द से राहत मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.