अगर आप भी सोच रहे हैं कि पांच साल की उम्र से पहले बच्चे को कौन-सी किताबें पढ़कर सुनानी चाहिए, तो टीवी अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख ने कुछ किताबों के नाम साझा किए हैं। इन किताबों की कहानियां बच्चों को अपनी पहचान, सहानुभूति, गलतियों, डर और लगातार कोशिश करते रहने जैसी बातों को समझने में मदद कर सकती हैं।
Book 1: जूलियन इज अ मरमेड
लेखिका: जेसिका लव
यह कहानी एक छोटे बच्चे की है, जो जलपरी बनना चाहता है। कहानी बच्चों को अपनी पसंद और भावनाओं को खुलकर जाहिर करने और खुद को उसी तरह स्वीकार करने का संदेश देती है, जैसे वे हैं।
Book 2: द रैबिट लिसन्ड
लेखिका: कोरी डॉरफेल्ड
यह एक बच्चे की कहानी है, जो मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उसका दोस्त सिर्फ उसके पास रहकर उसकी बात सुनता है। यह कहानी बच्चों को दूसरों की भावनाओं को समझने, सहानुभूति रखने और जरूरत के समय किसी के साथ खड़े रहने की सीख देती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डर
Book 3: द बुक ऑफ मिस्टेक्स
लेखिका: कोरिन्ना लुयकेन
यह कहानी गलतियों को एक अलग नजरिए से देखने की बात करती है। इसमें दिखाया गया है कि कभी-कभी एक गलती से भी कुछ अनोखा और खूबसूरत बन सकता है। बच्चों को यह समझाने के लिए यह कहानी अच्छी हो सकती है कि गलतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए।
Book 4: आफ्टर द फॉल
लेखक: डैन सैंटैट
यह कहानी हम्प्टी डम्प्टी के गिरने के बाद की है। गिरने के बाद उसे दोबारा ऊपर चढ़ने की हिम्मत जुटानी पड़ती है। कहानी बच्चों को डर का सामना करने और किसी मुश्किल या असफलता के बाद फिर से कोशिश करने का संदेश देती है।
Book 5: द मोस्ट मैग्निफिसेंट थिंग
लेखिका: एशली स्पायर्स
इस कहानी में एक छोटी लड़की कुछ शानदार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे समझ आता है कि पहली कोशिश में सबकुछ सही होना आसान नहीं होता। कहानी बच्चों को धैर्य रखने, लगातार कोशिश करने और किसी काम में परेशानी आने पर हार न मानने की सीख देती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.