अगर आप रोज की दाल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर में आप लहसुनी कॉर्न पालक की सब्जी भी बना सकते हैं। पालक और कॉर्न का लहसुनी फ्लेवर स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह सब्जी रेसिपी?
लहसुनी कॉर्न पालक सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- पालक प्यूरी के लिए सामग्री: पालक 250 ग्राम, नमक एक चुटकी, बर्फ़ का ठंडा पानी
- लहसुन एक बड़ी मुट्ठी, प्याज 2, टमाटर 2,अदरक 1 इंच, हरी मिर्च 2, तेल 3 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, बड़ी इलायची 1, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, स्वीट कॉर्न 250 ग्राम, गरम मसाला एक चुटकी, भुनी कसूरी मेथी पाउडर एक बड़ी चुटकी, ताज़ा क्रीम 1-2 बड़े चम्मच, आधा चम्मच नींबू का रस, हरा धनिया एक मुट्ठी, पुदीना 10-12 पत्तियां
- तड़का के लिए सामग्री: घी 2 बड़े चम्मच, लहसुन कटा हुआ, लाल मिर्च 2, हींग आधा चम्मच, हरा धनिया एक मुट्ठी
लहसुनी कॉर्न पालक सब्जी बनाने का तरीका
- लहसुनी कॉर्न पालक सब्जी बनाने के लिए, पालक को अच्छी तरह धोकर साफ़ कर लें। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालें। उबलते पानी में पालक डालें और 30 सेकंड तक रहने दें। फिर इसे सीधे निकालकर बर्फ़ के ठंडे पानी में डाल दें। ठंडा होने पर, एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें और पालक के साथ अदरक और हरी मिर्च को ब्लेंडिंग जार में डालकर बारीक प्यूरी बना लें।
- अब, गैस पर एक कड़ाही रखकर तेल डालें। तेल गरम होने पर, जीरा और बड़ी इलायची डालें और उन्हें चटकने दें और फिर कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें और सुनहरा होने तक पकाएँ। जब ये गोल्डन हो जाए तब उसमें प्याज़ डालें और चलाएँ। जब प्याज ब्राउन हो जाए तब उसमें टमाटर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा गर्म पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और मसाले को तेज़ आँच पर पकने दें।
- जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाए तब उसमें स्वीट कॉर्न (उबाले हुए ) और पालक की प्यूरी डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाएँ और तेज़ आँच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। अब इसमें गरम मसाला, भुनी कसूरी मेथी का पाउडर, ताज़ी क्रीम और नींबू का रस मिलाएँ।
- अब, एक तड़का पैन को तेज़ आँच पर गरम करें और घी डालें। गरम होने पर, लहसुन डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। उसके बाद इसमें लाल मिर्च, हींग डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आखिर में ताज़ा धनिया डालें और इस तड़के को सब्ज़ी के ऊपर डालें। रिच और क्रीमी लहसुनी कॉर्न पालक तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.