Penny stock: शेयर बाजार में बीते बुधवार को जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक पेनी स्टॉक ने कमाल कर दिया. गिरते बाजार में यह स्टॉक अपर सर्किट को छूने में कामयाब रहा. यहां एग्रीकल्चर सप्लाई चेन मैनेजमेंट कंपनी पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) की बात की जा रही है.
क्यों शेयरों में आई तेजी?
11 मार्च को कारोबार के दौरा पल्सर के शेयर 5 परसेंट के अपर सर्किट पर लॉक हो गए. फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमत 1 रुपये से भी कम 0.82 रुपये है. दरअसल, शेयरों में आई इस तेजी की वजह कंपनी की तरफ से किया गया एक ऐलान है. कंपनी ने 14 मार्च को एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें निवेशकों के लिए 100 परसेंट तक के फाइनल डिविडेंड के बारे में विचार किया जाएगा.
डिविडेंड की राशि और रिकॉर्ड डेट पर भी इसी दिन फैसला लिया जाएगा. चूंकि अभी शेयरों की कीमत 1 रुपये से भी कम है इसलिए अगर यह अभी के फेस वैल्यू 0.82 रुपये पर अगर 1 रुपये का भी डिविडेंड देती है, तो भी निवेशकों को फायदा होगा. इसी उम्मीद के साथ कल शेयरों में 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा. शेयरों का 52- वीक का हाई लेवल 10.25 रुपये और 52- वीक का लो लेवल 0.79 पैसे है.
बोर्ड मीटिंग में इस पर भी होगा फैसला
डिविडेंड के अलावा बोर्ड की बैठक में कंपनी के ‘स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन’ के विस्तार पर भी विचार किया जाएगा. इसके तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और loT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) जैसे मॉर्डन टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल खेती के लिए किए जाने पर भी चर्चा होगी.
कंपनी ने कारोबारी साल 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 3.29 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले (0.66 करोड़) लगभग 400 परसेंट ज्यादा है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.