भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई।
तीसरे नंबर पर रही सेल्टोस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो ने इस दौरान 16.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,009 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ सेल्टोस रही। सेल्टोस ने इस दौरान 108.7 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 12,541 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
चौथे नंबर पर रही विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नई-नवेली मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 11,334 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने 7.2 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,558 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने इस दौरान 24.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,336 यूनिट्स की बिक्री की। बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान 16.7 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 8,233 यूनिट एसयूवी की बिक्री की
लास्ट पोजीशन पर रही सिएरा
आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। ग्रैंड विटारा ने 27.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,127 यूनिट्स बेचीं। वहीं, नौवें नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 18.5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 7,187 यूनिट्स बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। सिएरा की इस दौरान कुल 6,327 यूनिट्स बिकीं।
आखिर क्यों है क्रेटा सुपरहिट?
हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.11 लाख रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.