किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Hardwyn India Ltd bonus share)
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी बोनस इश्यू के लिए 28 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
2024 में भी कंपनी ने 5 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2023 में कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था।
हो चुका है कंपनी के शेयरों का बंटवारा
Hardwyn India Ltd के शेयरों का बंटवारा 2023 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति के स्तर पर आ गया है।
पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Hardwyn India Ltd Share performance)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 15.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का दाम 36 प्रतिशत गिरा है। 6 महीने में स्टॉक 2 प्रतिशत टूटा है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 7.21 प्रतिशत का लाभ मिला है। कंपनी का 52 वीक हाई 27.99 रुपये और 52 वीक लो लेवल 10.90 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 777 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Hardwyn India Ltd के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 46 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में पेनी स्टॉक 809 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.