कई बार चाय में चीनी ज्यादा पड़ जाती है। खासकर जब ज्यादा लोगों के लिए चाय बनानी हो तो ये गलती होना आम है। ऐसे में चाय की मिठास को बैलेंस करने के लिए आप ये छोटी सी ट्रिक आजमा सकते हैं।
चाय में चीनी ज्यादा हो जाए तो क्या करें?
कई बार गलती से चाय में चीनी थोड़ी ज्यादा हो जाती है, खासकर जब ज्यादा लोगों के लिए चाय बनानी हो। ऐसे में इस मीठे स्वाद को बैलेंस कैसे किया जाए, ये समझ नहीं आता। तो फटाफट से ट्रिक नोट कर लें, सच में बड़े काम आती है। आपको बस चाय में चुटकी भर सादा नमक मिला देना है, इससे चाय की अतिरिक्त मिठास बैलेंस हो जाती है और चाय ज्यादा मीठी नहीं लगती। ध्यान रहे आपको बहुत ज्यादा नमक एड नहीं करना है, वरना टेस्ट नमकीन भी हो सकता है।
कब मिलाना चाहिए चाय में नमक?
अब सवाल आता है कि चाय में ये चुटकी भर नमक मिलाना कब चाहिए। तो ध्यान रखें, जब चाय पक रही हो तो लास्ट में आप इसमें नमक एड कर सकते हैं। नमक मिलाने के बाद चाय को हल्का सा और पका लें, ताकि ये अच्छे से चाय में मिक्स हो जाए। नमक का नमकीन टेस्ट, चीनी की एकस्ट्रा मिठास को बैलेंस कर देगा और चाय का ओवरऑल टेस्ट बिल्कुल संतुलित हो जाएगा।
काम की टिप- नमक वाली ये ट्रिक तभी फॉलो करें, जब चाय में थोड़ी बहुत चीनी ही ज्यादा हुई हो। अगर बहुत ज्यादा चीनी गिर गई है, तो दोबारा चाय बनाना ही बेहतर होता है, या फिर आप दूध और पानी मिलाकर चाय की मात्रा को एडजस्ट कर सकते हैं।
एक कप चाय के लिए कितनी चीनी काफी होती है?
चाय में कितनी चीनी डालनी है, ये आपके टेस्ट पर निर्भर करता है। कुछ लोग कम मीठी चाय पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी चाय में ज्यादा मीठा डालते हैं। हालांकि अगर एक मोटे-मोटे अंदाजे की बात करें तो एक कप चाय के लिए डेढ़ से दो चम्मच चीनी काफी रहती है। आमतौर पर इसका टेस्ट सही आता है और बहुत ज्यादा मीठा नहीं लगता।
(Images Credit- Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.