PBKS vs DC पिच रिपोर्ट
धर्मशाला में टॉस बॉस साबित हो सकता है, क्योंकि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकता है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और अच्छा उछाल मिलता है। हालांकि, एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। इस बीच मैच को को लेकर एक अन्य अनुमान है कि 2023 की शुरुआत से धर्मशाला में पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से चार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है।
PBKS vs DC मैच में बारिश की संभावना
11 मई 2026 को धर्मशाला में मौसम आंशिक रूप से धूप वाला और सुखद रहने की संभावना है। वहीं, बारिश की बात करें तो हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 14% से 35% संभावना है, इसलिए हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो मैच में ओवर कम किया जा सकता है।
PBKS vs DC हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के हेड टू हेड कि बात करें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों के बीच आईपीएल में अभी तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 18 मैचों में बाजी मारी है, जबकि दिल्ली ने 17 मैच जीते हैं। इस बीच पंजाब पिछले 5 मैचों में दिल्ली को 3 बार हरा चुका है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसंका, नीतिश राणा, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार ।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.