Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को जितने बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं, उस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इसके दूसरे दिन के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं जिन्हें देख मेकर्स को झटका लग जाएगा।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप था। पूरी टीम ने भी जोरो-शोरों से प्रमोशन किया था लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती नजर आ रही है।
‘पति पत्नी और वो 2’ को दूसरे दिन भी झटका
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल चार करोड़ रुपये से काफी धीमी ओपनिंग की थी। ये आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे खराब ओपनिंग में से एक थी। फिर लगा कि शायद वीकेंड में इसकी कमाई की आंकड़ा बढ़ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ ने रिलीज के बाद दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को अबतक लगभग 5.75 करोड़ रुपये की निराशाजनक कमाई कर ली है।
10 करोड़ से कितना दूर ‘पति पत्नी और वो 2’?
वीकेंड था तो लगा कि शायद इसके कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिले लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कमाई में इजाफा तो हुआ है लेकिन बिल्कुल न के बराबर हुआ है। अब दो दिनों के बाद ‘पति पत्नी और वो 2’ का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 9.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
बता दें कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है जिसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और बी.आर. स्टूडियोज के तहत भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा द्वारा किया गया है। फिल्म के नाम और ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसमें एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर दिखाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म का ट्विस्ट आपको खूब एंटरटेन करने वाला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.