नाश्ते में अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो दिन की शुरुआत शानदार हो जाती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर फूड्स सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी वजन घटाने या खुद को फिट रखने के लिए एक हाई-प्रोटीन नाश्ते की तलाश में हैं, तो बेसन और ओट्स से बना यह हेल्दी पैनकेक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बेसन में प्रचुर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वहीं,ओट्स आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन इस पैनकेक को एक परफेक्ट न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट बनाता है। यहां हम आपके लिए इसकी सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- ओट्स: 1 कप (हल्का पिसा हुआ)
- बेसन: ½ कप
- दही: 2-3 चम्मच
- सब्जियां: ½ कप
- हरी मिर्च: 1-2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- मसाले: ½ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- नमक: स्वादानुसार
- तेल या घी: 1-2 चम्मच
- पानी: बैटर तैयार करने के लिए
बनाने का तरीका
स्टेप 1: एक बड़े बाउल में ओट्स का पाउडर और बेसन मिलाएं। अब इसमें अजवाइन, हल्दी, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
स्टेप 2: बैटर में कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें।
स्टेप 3: इसमें दही और आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें। इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि ओट्स पानी सोख लें।
स्टेप 4: एक नॉन-स्टिक पैन या तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर हल्का सा घी या तेल लगाएं।
स्टेप 5: अब तवे पर एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और उसे पैनकेक की तरह थोड़ा मोटा गोल फैलाएं।
स्टेप 6: इसे ढककर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो थोड़ा सा तेल लगाकर इसे पलट दें।
स्टेप 7: दूसरी तरफ से भी बिना ढके 2 मिनट तक अच्छा सुनहरा होने तक सेक लें। फिर इसे सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.