PAN Card Mobile Number Update: आज के दौर में PAN कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान पत्र भी है। बैंक खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना हो या फिर शेयर बाजार में निवेश, हर जगह पैन कार्ड अनिवार्य होता है। ऐसे में पैन कार्ड के साथ आपका सही मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर वेरिफिकेशन और OTP इसी नंबर पर आते हैं।
ऐसे में अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आप उसे बदलना चाहते हैं, तो अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या है मोबाइल नंबर कैसे बदलने का सबसे आसान तरीका…
ऑनलाइन पैन अपडेट के लिए सही पोर्टल
पैन कार्ड में किसी भी तरह के सुधार या अपडेट के लिए भारत में दो मुख्य आधिकारिक वेबसाइट्स हैं, जिसके माध्यम से आप अपना पैन कार्ड अपडेट कर सकते हैं- NSDL (अब Protean) और UTIITSL।
इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड के पीछे देखना होगा कि वह किस एजेंसी द्वारा जारी किया गया है। उसी वेबसाइट पर जाकर आप ‘Changes or Correction in PAN Data’ वाले विकल्प को चुन सकते हैं। यहां एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे मौजूदा पैन नंबर, नाम और जन्मतिथि भरनी होगी।
जब आप सुधार वाला फॉर्म (Form 49A) भरना शुरू करते हैं, तो आपको उन बॉक्स पर टिक करना होता है जिनमें आप बदलाव चाहते हैं। मोबाइल नंबर बदलने के लिए ‘Communication Details’ वाले सेक्शन में जाकर अपना नया मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
इन स्टेप्स का रखें ध्यान-
बता दें, पैन कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए कुछ मामूली सरकारी शुल्क देना होता है। यदि आप केवल डिजिटल पैन (E-PAN) चाहते हैं, तो फीस कम होती है, लेकिन अगर आप नया प्लास्टिक कार्ड घर पर मंगवाना चाहते हैं, तो आपको लगभग 106 रुपये से 110 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। भुगतान के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
एक बार जब आप सफलतापूर्वक आवेदन सबमिट कर देते हैं तो आमतौर पर 15 से 20 वर्किंग डेज के भीतर जानकारी अपडेट हो जाती है। नया मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद आपके पास SMS के जरिए इसकी पुष्टि भी आ जाएगी। साथ ही आप अपनी एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर दिए गए 15 अंकों के नंबर से समय-समय पर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।